बजट में सरकार ने लोगों का घर का सपना साकार करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके तहत सबसे महत्वपूर्ण घोषणा यह की गई है कि पहली बार मकान खरीदने वालों को 35 लाख रुपए तक के कर्ज पर हर साल ब्याज में 50 हजार रुपए तक पर टैक्स में छूट दी जाएगी। इसकी एकमात्र शर्त यह है कि खरीदे गए मकान की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक न हो।
इसके साथ ही इस बजट में सरकारी निजी भागीदारी वाली स्कीमों सहित केंद्रीय या राज्य सरकार की किसी स्कीम के तहत 60 वर्गमीटर तक के क्षेत्र में सस्ते मकानों के निर्माण को सर्विस टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव है।