फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के दाम हुए स्थिर, आलू-टमाटर भी सस्ता, मंडी में महंगी हुईं हरी सब्जियां

Tue, 11 Feb 2020 02:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टमाटर, आलू के रेट पांच रुपये प्रति किलो घट गए हैं। तोरई, लौकी और भिंडी के दस रुपये प्रति किलो चढ़ गए हैं। प्याज अब स्थिर है। सात दिन से रेट 40 से 50 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। फलों में सेब के दाम दस रुपये किलो बढ़ गए है। अब सेब 80 रुपये किलो है। अमेरिकन सेब 120 रुपये किलो है।
विज्ञापन


पपीता 30 से 35 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। संतरा 50 से 60 बना हुआ है। कीनू के रेट नीचे आए हैं, 40 से 50 रुपये किलो था, अब 30 से 35 आ गया है। अंगूर 70 से 75 बिक रहा है। काला अंगूर 90 से 100 रुपये किलो है। केला दो महीने से 30 रुपये किलो पर है। महर्षिपुरम के सब्जी विक्रेता सिकंदर ने बताया कि हरी सब्जियों और सेब को छोड़ दें तो फल सब्जियों के दाम में गिरावट है। 

थोक से 30 फीसदी ज्यादा रिटेल के रेट 
बल्केश्वर मंडी के आढ़ती राजकुमार सिंह ने बताया कि थोक के मुकाबले रिटेल में सब्जियां और फल 30 फीसदी महंगे हैं। कारण यह है कि रिटेल में काफी फल सब्जियां खराब हो जाते हैं। दूसरा, दुकानदार अपना मुनाफा जोड़कर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें