फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB ने DHFL में 3689 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का किया खुलासा, RBI को सौंपी रिपोर्ट

Sat, 11 Jul 2020 05:19 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
पीएनबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के एनपीए खाते में 3,689 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। बैंक ने आरबीआई को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। बता दें कि डीएचएफएल कई मुखौटा कंपनियों के जरिये कुल 97,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज में 31 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी को लेकर सुर्खियों में रही थी।

विज्ञापन


पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कंपनी (डीएचएफएल) के खाते में 3,688.58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट आरबीआई को दी गई है। बैंक पहले ही तय मानदंडों के तहत इसके लिए 1,246.58 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुका है।

रिजर्व बैंक ने पिछले साल नवंबर में समस्या में फंसी आवास ऋण देने वाली कंपनी डीएचएफएल को ऋण शोधन कार्यवाही के लिए नोटिस भेजा था। वह कर्ज समाधान को लेकर एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) जाने वाली पहली वित्तीय सेवा कंपनी है।
विज्ञापन


कंपनी में पिछले साल नियमों के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट के बाद एसएफआईओ (गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय) समेत विभिन्न एजेंसियों ने उसके खिलाफ जांच शुरू की है। पीएनबी में 2018 में करीब 14 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई थी, जिसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसका रिश्तेदार मेहुल चोकसी आरोपी हैं।

इसके बाद पिछले साल जुलाई में पीएनबी ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड पर 3805 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने महा एसोसिएटेड होटल्स के एनपीए खाते को धोखाधड़ी बताया
पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुक्रवार को महा एसोसिएटेड होटल्स के एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किया है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। बैंक ने इसकी सूचना आरबीआई को भी दे दी है।

बैंक ने कहा कि वह सीबीआई के पास एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है। बैंक ने इस साल अप्रैल में गोल्डन जुबली होटल्स के 86 करोड़ रुपये से अधिक के बकाए वाले एनपीए खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें