सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। मंगलवार को डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी थी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.34 रुपये व डीजल की कीमत 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 81.32 | 90.93 |
| कोलकाता | 84.20 | 91.12 |
| मुंबई | 88.44 | 97.34 |
| चेन्नई | 86.31 | 92.90 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।