फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत 4 प्रमुख शहरों में क्या हैं दाम

Sat, 29 Sep 2018 08:21 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Oil prices
विज्ञापन

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 21 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.40 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 74.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

विज्ञापन




वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 18 पैसे और 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 85.21 और 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, चेन्नई में अब पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 86.70 और 78.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।  

इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 22 पैसे और 18 पैसे का इजाफा हुआ था। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 83.22 रुपये प्रति लीटर बिका था, जबकि डीजल 74.42 रुपये प्रति लीटर बिका था। 
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला 1 जनवरी से शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। 1 जनवरी से अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 13.43, जबकि डीजल की कीमतों में 14.93 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर थी, डीजल के दाम 59.70 रुपये प्रति लीटर थे। दो-चार दिनों को छोड़ दिया जाए तो हर रोज तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला थम सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें