फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर कम हुईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अब क्यों घटने लगे हैं तेल के दाम

Sun, 28 Oct 2018 07:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Oil prices - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमतों में 33 पैसे की गिरावट आई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.05 रुपये और डीजल की कीमत 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 39 पैसे और 35 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 85.54 रुपये और डीजल की कीमत 77.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

इससे पहले शनिवार को भी तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे गिरे थे। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 40 पैसे और 37 पैसे की कटौती हुई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर से लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल के दाम लगभग 2 रुपये तक गिर चुके हैं, जबकि डीजल के दामों में भी 1 रुपये से ज्यादा की कटौती हो चुकी है। 

इससे पहले, पांच अक्तूबर को भी सरकार ने तेल के दामों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद कुछ राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटाया था, जिससे लोगों को तेल के बढ़ते दामों से थोड़ी निजात मिली थी। 

बताया जा रहा है कि अमेरिकी भंडार में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें