फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: त्योहारों से पहले इन बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, जानिए कितनी हुई दर

Mon, 02 Nov 2020 02:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होम लोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए होम लोन सस्ता कर दिया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन की विभिन्न श्रेणियों के लिए ब्याज दरें कम कर दी हैं। बैंक ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


इतना सस्ता हुआ लोन
बैंक ने कहा कि 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। महिला आवेदकों को इस तरह के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह महिला आवेदकों को ब्याज कुल 0.15 फीसदी सस्ता पड़ेगा। 



शून्य हुई प्रोसेसिंग फीस 
बैंक ने कहा कि उसने 31 दिसंबर 2020 तक आवास ऋण के लिए प्रोसेसिंग फीस भी शून्य कर दिया है। बैंक ने आवास ऋण टेकओवर करने की स्थिति में 10 हजार रुपये तक की छूट की भी पेशकश की है। बैंक ने कहा कि ये छूट एक नवंबर 2020 से लागू हैं। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया फैसला
इनके अलावा वाहन व शिक्षा ऋण के लिए भी बैंक ने प्रोसेसिंग फीस हटा दी है। बैंक ने कहा कि, 'त्योहारी सीजन को देखते हुए खुदरा व एमएसएमई खंड पर ध्यान देते हुए कई वित्तपोषण अभियान शुरू किए गए हैं।' बैंक को उम्मीद है कि कर्जदार बैंक की ओर से पेश की जा रही कम ब्याज दरों का लाभ उठाएंगे और कर्ज लेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दिया तोहफा
इससे पहल शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने रेपो रेट से जुड़े लोन इंट्रेस्ट रेट को सात फीसदी से घटाकर 6.85 फीसदी कर दिया था। बैंक की नई दर एक नवंबर 2020 से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें