फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना चाहते हैं IPO में निवेश? तो अब पेटीएम मनी करेगी आपकी सहायता

Mon, 30 Nov 2020 01:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
paytm money - फोटो : amarujala
विज्ञापन

वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी पेटीएम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी पेटीएम मनी अब निवेशकों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में निवेश करने में मदद करेगी। पेटीएम ने सोमवार को बयान मे कहा कि इस कदम का मकसद खुदरा निवेशकों को संपत्ति के सृजन के अवसरों में मदद करना है। 

विज्ञापन


पूरी तरह डिजिटल है प्रक्रिया
इसके जरिए निवेशक आईपीओ के लिए आवेदन कर सकेंगे और तेजी से विस्तार करती कंपनियों की वृद्धि की कहानी का हिस्सा बन सकेंगे। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने खुदरा निवेशकों के लिए आईपीओ आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुगम बना दिया है। आवेदकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए वह इसमें लगातार और खूबियां जोड़ेगी। 

'इंटरफेस' भी उपलब्ध कराएगी कंपनी
कंपनी ने कहा कि पहले साल में उसका आईपीओ आवेदन के बाजार में आठ से 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है। पेटीएम मनी निवेशकों को सभी नए आईपीओ के लिए उनके बैंक खातों से जुड़े यूपीआई आईडी के जरिए तत्काल आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इससे आवेदन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। कंपनी अपने मंच पर एक 'इंटरफेस' भी उपलब्ध कराएगी, जिसके जरिए आईपीओ आवेदन में बदलाव किया जा सकेगा, उसे रद्द किया जा सकेगा या नए सिरे से आवेदन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


कंपनी के समक्ष एक बड़ा अवसर
पेटीएम मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण श्रीधर ने कहा कि, 'भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र लगातार पूंजी बाजार में उतर रहा है। अब ज्यादा से ज्यादा कंपनियों सार्वजनिक सूचीबद्धता के जरिए निवेशकों से पैसा जुटाना चाहती हैं। इसके साथ ही निवेशक भी अब अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि इस वजह से कंपनी के समक्ष एक बड़ा अवसर है और वह नागरिकों तक इस प्रक्रिया की पहुंच को सुगम करना चाहेगी।

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें