फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएक्स-एसएक्स में शुरू हुई ट्रेडिंग

Mon, 11 Feb 2013 10:35 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के नए स्टाक एक्सचेंज एमसीएक्स एसएक्स में सोमवार को कारोबार शुरू हो गया। एमसीएक्स-एसएक्स में 1,116 कंपनियों में कारोबार की परमिटेड कैटेगरी में अनुमति दी गई है। एक्सचेज में सदस्यता के लिए 700 आवेदन आए थे। इसमें से 405 आवेदनों को सेबी ने मान्यता दे दी है। यह सेबी में पंजीकृत हो चुके हैं। इस एक्सचेंज का गत शनिवार को वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


नए स्टाक एक्सचेंज का मानक सूचकांक एसएक्स40 है, जिसमें 40 प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। एक्सचेंज जल्द ही एसएक्स 40 में कारोबार शुरू करने के लिए उपलब्ध कराएगा। एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशन एवं सीईओ जोसफ मैसी ने बताया कि एक्सचेंज में कारोबार का शुभारंभ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के साथ हुआ। इस नए स्टाक एक्सचेंज की 700 कंपनियां अब तक सदस्य बन चुकी हैं और 405 कंपनियों के आवेदन को सेबी पंजीकृत कर चुका है। मैसी ने कहा कि स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसी संरचनात्मक संस्था है, जहां दीर्घावधि सोच रखना अत्यंत जरूरी है।

हम सिस्टम, प्रोसेस और निर्देशों पर विशेष जोर देंगे। इससे वॉल्यूम में मजबूती आएगी। हम सेबी के फ्रेमवर्क के अंतर्गत लिक्विडिटी बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। एमसीएक्स-एसएक्स में कारोबार के पहले दिन ट्रेडिंग में 198 सदस्य शामिल हुए। जबकि, टर्नओवर 12.53 करोड़ रुपये का रहा। एक्सचेंज के पहले कारोबारी सत्र में तीन कस्टोडियन क्लियरिंग मेंबर्स आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्र बैंक लिमिटेड शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें