फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेशन लोन लेना है तो यहां जानें देश के 10 बड़े सरकारी व निजी बैंकों के रेट

Mon, 24 Feb 2020 10:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में अगले दो-तीन महीने में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया की भागदौड़ शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में अगले दो-तीन महीने में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया की भागदौड़ शुरू हो जाएगी। हालांकि, लगातार बढ़ रही महंगाई के दौर में उच्च शिक्षा पाना सबके लिए आसान नहीं है। ऐसे में आप ‘एजुकेशन लोन’ लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। छात्र या उनके माता-पिता बच्चों के स्नातक, परास्नातक या फिर प्रोफेशनल कोर्स के  लिए बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं। यहां शर्त होती है कि शिक्षण संस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त होने चाहिए। जिस बैंक में आपका पहले से खाता है, वहां से एजुकेशन लोन लेना आसान होता है। इसके अंतर्गत कॉलेज, हॉस्टल, लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की खरीदारी के साथ विदेश में पढ़ाई के मामले में आनेजाने के खर्च को भी शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: अगर आपकी जेब में भी है 2,000 रुपये का नोट, तो जान लें उससे जुड़ी ये 10 जरूरी बातें

10 लाख रुपये तक एजुकेशन लोन

सरकारी बैंक ब्याज दर 
भारतीय स्टेट बैंक 10.20 फीसदी
पंजाब नेशनल बैंक 11.05 फीसदी
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.10 - 8.60 फीसदी
केनरा बैंक 10.50 फीसदी
यूनियन बैंक 10.25 - 11.85 फीसदी

विज्ञापन

 

निजी बैंक ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक 14.1 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक 10.25 फीसदी
एक्सिस बैंक 15.95 फीसदी
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 10.75 - 22 फीसदी
फेडरल बैंक 10.85 - 15.25 फीसदी

ग्राहकों की शिक्षा का सपना साकार करने के लिए ये बैंक इससे जुड़ी कई योजनाएं प्रदान करते हैं। ऊपर दी गई औसत ब्याज दरें बैंकों क वेबसाइट से ली गई हैं।  

यह भी पढ़ें: एक मार्च से हो रहा है बड़ा बदलाव, इस बैंक के ATM से नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये के नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें