फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना: घर बैठे खोलें NPS खाता, रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की चिंता

Mon, 14 Jun 2021 02:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत की थी। अगर रिटायरमेंट के लिए अभी से तैयारी करनी है तो पेंशन स्कीम फायदेमंद होगी। 
विज्ञापन
नेशनल पेंशन स्कीम - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी ने लोगों को बहुत परेशान किया है। इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। निवेशक भी मुनाफे को लेकर चिंतित हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। ऐसे में नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।  

विज्ञापन


योजना में निवेश से रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी चिंता
नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य कारण रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना है। अगर रिटायरमेंट के लिए अभी से तैयारी करनी है तो पेंशन स्कीम फायदेमंद होगी। रिटायरमेंट के बाद भी किसी व्यक्ति की मासिक आय आती रहे, इस उद्देश्य से एनपीएस की शुरुआत की गई थी। 500 रुपये निवेश कर भी इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है। 

दो लाख रुपये तक की छूट का फायदा
एनपीएस पर इनकम टैक्स की धारा 80 सीसीडी (1), 80 सीसीडी (1B) और 80 सीसीडी (2) के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। योजना क तहत सेक्शन 80सी यानी 1.50 लाख रुपये से अलग 50,000 रुपये की और छूट ले सकते हैं। यानी योजना में निवेश कर आप दो लाख रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे खोलें एनपीएस खाता
पीएफआरडीए एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा देता है। ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीएस खाता खोला जा सकता है। 

  • इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
  • Enps.nsdl.com/eNPS 
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें। 
  • आपका मोबाइल नंबर ओटीपी से वेरिफाई किया जाएगा। इसके साथ आपको बैंक खाते का डिटेल भी भरनी होगी।
  • अब अपने पोर्टफोलियो का और फंड का चुनाव करें। इसके आप नामांकित व्यक्ति का नाम भरें।
  • आपको कैंसल चेक, फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा।
  • अब आपको एनपीएस में निवेश करना होगा।
  • पेमेंट करने के बाद आपका परमानेंट रिटायरमेंट खाता नंबर जेनरेट हो जाएगा। साथ ही आपको पेमेंट की रसीद भी मिल जाएगी।
  • अब 'e-sign/print registration form' पेज पर जाएं और पैन व नेट बैंकिंग के साथ रजिस्टर करें। 
  • इससे आपकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी आपको एनएसडीएल (NSDL) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें