फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह सरकारी योजना हुई नोटिफाई, घर बैठे पांच साल में एक लाख पर पाएं 40,000 का ब्याज

Wed, 25 Dec 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

मौजूदा समय में केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका फायदा आम जनता को मिलता है। इन्हीं में से एक है नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम, जिससे लोगों को मोटा मुनाफा होता है। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने 12 दिसंबर 2019 को नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए आपको एक लाख रुपये में पांच साल में 40,000 रुपये तक का मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन

इस योजना में चार तरह के एफडी खाते की सुविधा उपलब्ध है। इनमें एक साल , दो साल, तीन साल और पांच साल वाली योजना शामिल है। स्कीम में ब्याज की गणना त्रैमासिक आधार पर होगी। खाता खुलवाने के एक साल के अंत में ब्याज की रकम आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। 

इतना मिलेगा ब्याज

अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो योजना के तहत पहले साल के खाते के लिए आपको 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। दूसरे साल के खाते के लिए भी ग्राहकों को 6.9 फीसदी ही ब्याज मिलेगा। तीसरे साल भी 6.9 फीसदी और पांचवे साल के खाते के लिए ब्याज की दर 7.7 फीसदी होगी।

होगा 40,000 रुपये का मुनाफा

अगर आप अपने टाइम डिपॉजिट खाते में एक लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको उस पर सालाना 7,081 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसी तरह दूसरे और तीसरे साल वाले खातों पर भी ग्राहकों को 7,081 रुपये ही ब्याज मिलेगा। वहीं पांच साल वाले खाते पर 7,925 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। अगर पांच साल का ब्याज जोड़ लिया जाए, तो यह रकम 39,625 रुपये हो जाएगी। इस तरह आपको फायदा होगा। 
विज्ञापन

करना होगा कम से कम 1000 रुपये निवेश

स्कीम के तहत आपके द्वारा टाइम डिपॉजिट खाते में कम से कम 1000 रुपये निवेश किए जा सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। खास बात ये है कि एक व्यक्ति एक से ज्यादा खाते भी खोल सकता है। हालांकि उसके सभी खाते इंटरलिंक होने चाहिए। बता दें कि तीन व्यस्क लोग मिलकर भी एक खाता खोल सकते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान

इस बीच आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि प्री-मैच्योर विदड्रॉल की स्थिति में पांच साल वाले टाइम डिपॉजिट खाते पर तीन साल वाले खाते की ब्याज दर के हिसाब से ब्याज की गणना की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें