फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRDA ने दी चेतावनी, बीमा बेचने के नाम पर हो रही ठगी, सिर्फ यहां से खरीदें पॉलिसी

Wed, 07 Oct 2020 12:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीमा बेचने के नाम पर हो रही ठगी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बीमा नियामक इरडा ने इलाज पर छूट की पेशकश के प्रलोभन के साथ स्वास्थ्य बीमा योजनाएं बेचने के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को आगाह किया है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा कि उसे पता चला है कि कुछ अनाधिकृत संस्थाएं इलाज या नैदानिक परीक्षणों के खर्च पर छूट की पेशकश के साथ स्वास्थ्य योजनाओं को बेच रही हैं। 

विज्ञापन


ऐसे गुमराह करते हैं लोग 
आम लोगों/पॉलिसीधारकों को अज्ञात और गलत काम करने वाले तत्वों से कॉल आते रहते हैं। उसमें वे स्वयं को इरडा के अधिकारी या प्रतिनिधि बताते हैं तथा लुभावने पेशकश करते हैं जो बीमा पॉलिसी के दायरे से बाहर होता है। नियामक के अनुसार, बीमा लेन-देन विभाग, आरबीआई या किसी अन्य सरकारी एजेंसियों का नाम लेकर लोगों को गुमराह करते हैं। 

इरडा ने जारी किया नोटिस 
नियामक ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि केवल इरडा में पंजीकृत कंपनियां, या उनके अधिकृत एजेंट और मध्यवर्ती ही बीमा उत्पाद बेच सकते हैं। इरडा ने आगे कहा कि जो लोग अनाधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं से ऐसी सेवाएं ले रहे हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा कर रहे हैं। इरडा द्वारा मान्यता प्राप्त बीमा कंपनियों की सूची उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


यहां से खरीदें पॉलिसी
नियामक ने यह स्पष्ट किया कि वह सीधे तौर पर किसी भी बीमा या वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़ा नहीं है और न ही वह बीमा कंपनियों को प्राप्त प्रीमियम राशि का निवेश करता है। न ही वह पॉलिसीधारकों या बीमा कंपनियों के लिए बोनस की घोषणा करता है। इरडा ने कहा, 'लोगों को सीधे बीमा कंपनियों या पंजीकृत मध्यस्थों/एजेंटों से ही बीमा पॉलिसी लेनी चाहिए या वित्तीय लेन-देन करने चाहिए।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें