फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा, रिलायंस के नाम पर दे रहे नौकरी का धोखा

Mon, 01 Jul 2013 04:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वालों के निशाने पर टाटा और रिलायंस जैसे देश के बड़े औद्योगिक समूह आ गए हैं।
विज्ञापन


जालसाजी के ऐसे कई मामले सामने आने के बाद दोनों समूहों ने लोगों को इससे आगाह किया है।

साथ ही कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा करने की भी चेतावनी दी गई है।

कई एचआर कंसल्टेंसी फर्मों के अधिकारियों ने बताया है कि कई लोगों ने उनसे संपर्क कर खुद को इन कंपनियों का प्रतिनिधि बताते हुए विभिन्न पदों के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने को कहा है।

उम्मीदवारों से रकम जमा कराने की शर्त और अभ्यर्थियों को सीधे उनके प्रतिनिधियों से संपर्क करने को कहे जाने पर इन एजेंसियों को उन पर शक हुआ।

जांच करने पर पता चला कि कंपनी में कोई भर्ती नहीं निकली है और न ही उन लोगों को कंपनियों से कोई लेनादेना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें