फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: जल्द निवेशकों का सारा पैसा लौटाएगी फ्रैंकलिन टेम्पलटन

Mon, 27 Apr 2020 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्रैंकलिन टेम्पलटन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने सोमवार को कहा कि वह निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने हाल में नकदी संकट के चलते अपनी छह बॉन्ड योजनाओं को बंद कर दिया था।

विज्ञापन


कंपनी के अध्यक्ष ने निवेशकों को भेजा संदेश
कंपनी ने कहा कि योजनाओं को बंद करने का मतलब निवेशकों का पैसा डूबना नहीं है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के अध्यक्ष संजय सप्रे ने निवेशकों को भेजे एक संदेश में कहा कि, 'जो योजनाएं बंद की गई हैं, हम उनके निवेशकों को जल्द से जल्द पैसा लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही यह हमारे ब्रांड में निवेश करने वालों के विश्वास को बहाल करने की भी कोशिश है।'

बंद हुई ये योजनाएं

  • फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड 
  • फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
  • फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड 
  • फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड

इसलिए बंद की योजनाएं

विज्ञापन

इन छह योजनाओं में निवेशकों की 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की फंसी है। कंपनी ने बॉन्ड बाजार में नकदी की कमी का हवाला देते हुए इन योजनाओं को स्वयं से बंद करने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। 

भारत को लेकर प्रतिबद्ध है कंपनी
सप्रे ने कहा, 'फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भारत में बहुत पहले काम शुरू किया था। कंपनी ने यहां 25 साल से अधिक अवधि में दीर्घावधि कारोबार खड़ा किया है। उसके कुल वैश्विक कार्यबल का 33 फीसदी से अधिक भारत में रहता है।' उन्होंने कहा कि कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनी जॉनसन ने भी कहा है कि कंपनी भारत को लेकर प्रतिबद्ध है।

आरबीआई ने दी राहत
म्यूचुअल फंड पर तरलता दबाव को कम करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज म्यूचुअल फंड के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह सतर्क है और कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभाव को कम करने और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। आरबीआई फिक्स रेपो रेट पर 90 दिन की अवधि का एक रेपो ऑपरेशन शुरू करेगा।

इस सुविधा के तहत, RBI कम दरों पर बैंकों को धन मुहैया कराएगा और बैंक विशेष रूप से म्यूचुअल फंडों की तरलता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन का लाभ कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि एसएलएफ-एमएफ ऑन-टॉप और ओपन-एंडेड है और बैंक सोमवार से शुक्रवार तक किसी भी दिन वित्त हासिल करने के लिए अपनी बोली जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 11 मई, 2020 तक रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें