फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बिजनेस के लिए फेसबुक दिलाएगी 50 लाख रुपये तक का लोन, जानिए पूरी योजना

Sat, 21 Aug 2021 03:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेसबुक इंडिया ने छोटे और मध्यम व्यवसायों की मदद के लिए लघु व्यवसाय ऋण पहल शुरू की है। इसके तहत उसके प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देने वाले व्यवसायों को कम समय में लोन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कंपनी फेसबुक ने छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए स्मॉल बिजनेस लोन्स इनिशिएटिव शुरू किया है। इसके जरिए छोटे और मझोले कारोबारियों को पांच लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। यह लोन देश के 200 शहरों में उपलब्ध होगा। इसके लिए फेसबुक ने ऑनलाइन लोन बांटने वाली कंपनी इंडिफाई के साथ करार किया है। 

विज्ञापन


इतना है ब्याज
बिना कोलैटरल वाले लोन के लिए सालाना 17 से 20 फीसदी तक का ब्याज देना होगा। वहीं अगर आप एक महिला उद्यमी हैं, तो आपको सामान्य दर से 0.2 फीसदी कम ब्याज का भुगतान करना होगा। इसकी खास बात ये है कि लोन की कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं है। वहीं जब भी कोई बैंक होम लोन देता है, तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसका भुगतान एक ही बार किया जाता है। सबको सिर्फ पांच दिन में ही कर्ज मिल जाएगा।

इस बात का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रहे कि इस प्रोग्राम के तहत लोन सिर्फ उन्हीं छोटे उद्यमियों को मिलेगा जो कम-से-कम छह महीने से यानी 180 दिन फेसबुक या उसके समूह के दूसरे एप पर विज्ञापन दे रहे होंगे। फेसबुक यह कवायद इसलिए कर रही है, ताकि उसके प्लेटफॉर्म और दूसरे एप पर ज्यादा-से-ज्यादा कंपनियों विज्ञापन दें।
विज्ञापन


फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन ने कहा कि पूंजी का महत्व अधिक है क्योंकि यह छोटी फर्मों को रिकवर करने और विकास को गति देने में मदद कर सकती है। इस प्रोग्राम के तहत लोन बांटने और वसूले वाले फैसले ऑनलाइन लेंडर ही करेगा। फेसबुक की यह मुहिम वृद्धि में मदद करने में बड़ा कदम है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत ने कहा कि एमएसएमई देश की आर्थिक वृद्धि की रीढ़ है। फेसबुक का कहना है कि यह काम वह पैसे कमाने के लिए नहीं कर रही है। उसका कोई रेवेन्यू शेयरिंग नहीं होगा, लेकिन इससे इंडस्ट्री की ग्रोथ को जो बढ़ावा मिलेगा उससे उसका फायदा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें