क्या होते हैं राइडर
जीवन बीमा पॉलिसी में अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ने के लिए राइडर का इस्तेमाल होता है, जो पूरी तरह वैकल्पिक है। कोई भी बीमा कंपनी इसे मूल पॉलिसी के साथ जोड़कर नहीं देती है। अगर कोई कंपनी मूल बीमा पॉलिसी के साथ इसे शामिल कर बेचती है तो वह आपके मूल सम-एश्योर्ड पर अतिरिक्त सुविधा या कवरेज उपलब्ध कराएगी। राइडर किसी भी बीमा प्लान, टर्म प्लान, इंडोमेंट प्लान, मनी बैक प्लान या यूलिप के साथ जुड़कर नहीं आता, बल्कि यह बीमाधारक की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी को अनुकूल बनाता है।
हर जरूरत का अलग राइडर
किसी दुर्घटना में जान गंवाने पर यह राइडर जीवन बीमा धारक को अतिरिक्त सम एश्योर्ड मुहैया कराता है। मसलन, पॉलिसी अगर 25 लाख सम एश्योर्ड की है और राइडर 10 लाख का, तो धारक को कुल 35 लाख रुपये मिलेंगे।
- एक्सीडेंटल डिसेबल बेनिफिट
यह राइडर बीमा धारक को दुर्घटना के बाद विकलांग होने पर भी सम-एश्योर्ड की राशि देता है। कुछ बीमा कंपनियां बिना प्रीमियम पॉलिसी जारी रखने का भी विकल्प देती हैं।
इस राइडर के तहत बीमा कंपनियां धारक के पूर्ण विकलांग होने पर उसके राइडर और मूल जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम माफ कर देती हैं, जब तक कि पॉलिसी मेच्योर न हो जाए।
यह राइडर चार तरह की गंभीर बीमारियों कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, पहला हार्ट अटैक और पक्षाघात होने की स्थिति में राइडर और बीमा का सभी प्रीमियम माफ कर दिया जाता है, जबकि दोनों का कवरेज बरकरार रहता है।
अगर बीमा धारक किसी दुर्घटना में विकलांग हो जाता है तो उसकी मासिक आय पर भी असर पड़ेगा। यह राइडर बीमा धारक को 10 वर्षों तक उसकी पॉलिसी के सम-एश्योर्ड राशि के एक फीसदी के बराबर हर महीने भुगतान करता है।