फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराम की जिंदगी बितानी है तो यहां करें निवेश, घर बैठे बैंक खाते में आएंगे पैसे

Mon, 06 Jan 2020 11:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर परेशान हैं और बचत का कोई विकल्प खोज रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। हम आपको निवेश का एक ऐसा विकल्प बताने जा रहे हैं जो बेहद सुरक्षित है और इसके जरिए निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलता है। हम बात कर रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की। खास बात ये है कि बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह निवेश के सबसे भरोसेमंद विकल्प में से एक है। आइए जानते हैं दो करोड़ रुपये तक की एफडी पर देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को कितना ब्याज दे रहे हैं। 

आम नागरिकों के लिए एसबीआई की ब्याज दर

अवधि ब्याज दर
सात से 45 दिन तक 4.50 फीसदी
46 से 179 दिन तक 5.50 फीसदी
180 से 210 दिन तक 5.80 फीसदी
211 से एक साल तक 5.80 फीसदी
एक साल से 10 साल तक 6.25 फीसदी
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर पांच फीसदी से शुरू होकर 6.75 फीसदी तक है। 
 

यह भी पढ़ें: सरकार की मदद से खोलें ये शानदार बिजनेस, हर साल होगी 50 लाख रुपये तक की कमाई!

 

आम नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर

अवधि ब्याज दर
सात से 14 दिन तक चार फीसदी
15 से 29 दिन तक 4.25 फीसदी
30 से 45 दिन तक 4.75 फीसदी
46 से 184 दिन तक 5.25 फीसदी
290 दिन से एक साल तक छह  फीसदी
एक साल से 389 दिन तक 6.20 फीसदी
390 दिन से दो साल तक 6.30 फीसदी
दो साल से 10 साल तक 6.40 फीसदी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 4.5 फीसदी से शुरू होकर 6.90 फीसदी तक है। 
 

आम नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक की ब्याज दर

अवधि ब्याज दर
सात से 14 दिन तक 3.50 फीसदी
15 से 29 दिन तक चार फीसदी
30 से 45 दिन तक 4.90 फीसदी
46 दिन से छह महीने तक 5.40 फीसदी
छह महीने एक दिन से नौ महीने तक 5.80 फीसदी
नौ महीने एक दिन से एक साल तक 6.05 फीसदी
एक साल से दो साल तक 6.30 फीसदी
दो साल से तीन साल तक 6.40 फीसदी
तीन साल से 10 साल तक 6.30 फीसदी
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर चार फीसदी से शुरू होकर 6.8 फीसदी तक है। 
 

आम नागरिकों के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दर

अवधि  ब्याज दर
सात से 29 दिन तक 5.50 फीसदी 
30 से 89 दिन तक 6.25 फीसदी
90 से 79 दिन तक 6.75 फीसदी
180 से 364 दिन तक सात फीसदी
एक साल से दो साल तक 8.1 फीसदी
दो साल एक दिन से 734 दिन तक 7.50 फीसदी
दो साल एक दिन से 734 दिन तक 8.15 फीसदी
736 दिन से 798 दिन तक 7.50 फीसदी
799 दिन तक  8.30 फीसदी
800 दिन से तीन साल तक 7.50 फीसदी
तीन साल एक दिन से पांच साल तक सात फीसदी
पांच साल एक दिन से 10 साल तक  6.50 फीसदी

वरिष्ठ नागरिकों को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों की तुलना में 50 आधार अंकों का अधिक ब्याज देता है। 
 

ऐसे चुनें सही एफडी

  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें