फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः 1 रुपये में मिल रहा डिजिटल गोल्ड

Fri, 28 Apr 2017 11:34 AM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने के लिए एक खास ऑफर लांच किया है। इसके तहत कंपनी के वॉलेट पर जाकर के लोग 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


गोल्ड बेचने के लिए इस कंपनी के साथ किया करार

पेटीएम ने गोल्ड बेचने के लिए विश्व की जानी मानी कंपनी MMTC-PAMP के साथ करार किया है। जो गोल्ड ग्राहक पेटीएम के वॉलेट से खरीद सकेंगे वो 24 कैरेट का 999.9 फीसदी प्योर गोल्ड होगा। कंपनी ने कहा है कि जो भी ग्राहक इस तरह से गोल्ड खरीदेगा उसको वो एमएमटीसी के वॉल्ट में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के सुरक्षित रख सकेगा। इसके अलावा ग्राहक सिक्के के रुप में इनको घर पर डिलिवर करा सकेगा या फिर ऑनलाइन बेच भी सकेगा। 

मात्रा या राशि में कर सकेंगे निवेश

एमएमटीसी-पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष मेहदी बरखुरदार ने कहा कि भारत के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य सोना और चांदी रिफाइनर होने के नाते उनकी कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी कर प्रत्येक भारतीय को सहज और पारदर्शी तरीके से उच्च गुणवत्तायुक्त सोना खरीदने में मददगार बनकर गौरवान्वित है। डिजिटल गोल्ड में मात्रा या राशि में निवेश किया जा सकता है। ग्राहक की मांग पर हाजिर सोना ग्राहक के घर पर पहुंचाया जायेगा लेकिन इसके लिए न्यूनतम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। 
विज्ञापन


पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि भारतीयों के लिए सोना निवेश के लिए पंसदीदा कमोडिटी रही है और अब पेटीएम निवेशकों के लिए डिजिटल गोल्ड में निवेश करने को आसान बना दिया है। इस उत्पाद के साथ ग्राहक बाजार से जुड़ी कीमतों पर तुरंत ही अंतरर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाला सोना खरीद और बेच सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें