फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की गई कुर्सी, पाकिस्तान का स्टॉक एक्सचेंज हुआ धड़ाम

Fri, 28 Jul 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को पीएम की कुर्सी से बेदखल करने के बाद देश के सबसे बड़े शेयर मार्केट में भी इसका असर देखने को मिला। कराची शेयर बाजार का इंडेक्स फैसला आने के दो घंटे के भीतर 1300 अंकों से ज्यादा गिर गया। 
विज्ञापन

 
भारतीय समयनुसार 3.15 तक यह 44586 के स्तर पर आ गया था। इससे पहले सुबह के वक्त फैसला आने से पहले यह हजार अंकों का गोता लगाकर 44757 के स्तर पर खुला था। वहीं पूरे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 1600 पाइंट्स से ज्यादा गिर गया और 44235 पर बंद हुआ। 

पनामा गेट घोटाले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा फैसला आ गया है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी करार दिया है और उन्हें पीएम पद पर अयोग्य करार दिया गया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट पर अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के दोषी करार दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि पीएम की कुर्सी नवाज के छोटे भाई शहबाज शरीफ को दे दी जाएगी, जोकि फिलहाल पाक पंजाब के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन

ये है पनामागेट केस

nawaz shariff
मध्य अमेरिकी देश पनामा की एक लॉ फर्म मोजैक फोनसेका ने अप्रैल, 2016 में 1.10 करोड़ दस्तावेज जारी कर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस लीक से नेताओं और उद्योगपतियों के बीच साठगांठ का पता चला। मालूम हुआ कि कैसे ‘टैक्स हैवन’ देशों में फर्जी कंपनियां खोलकर भ्रष्टाचार की काली कमाई खपाई जा रही है। इन दस्तावेजों में पाकिस्तान के बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी नाम था।

- इस लीक के अनुसार नवाज की बेटी मरियम नवाज और बेटे हुसैन नवाज व हसन नवाज विदेशी कंपनियों और परिसंपत्तियों के मालिक हैं लेकिन परिवार के संपत्ति दस्तावेजों में इसे दर्शाया नहीं गया है।

- अब तक शरीफ परिवार की जिन कंपनियों की पहचान की गई हैं उनमें ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पंजीकृत नेस्कॉल लिमिटेड, नील्सन इंटरप्राइजेज लिमिटेड और हैंगऑन प्रॉपर्टी होल्डिंग्स लिमिटेड। इन कंपनियों का पंजीकरण क्रमश: 1993, 1994 और 2007 में कराया गया।

- इन कंपनियों का इस्तेमाल पाकिस्तान में भ्रष्टाचार से कमाए धन से विदेश में परिसंपत्ति खरीदने में किया गया। इन परिसंपत्तियों में लंदन के पॉश इलाके मेफेयर के पाक लेन स्थित कई अपार्टमेंट्स भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें