टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अमेरिकी दिग्गज कंपनी ओराकल अपनी क्लाउड सेवा के विस्तार के लिए अगले 6 से 9 महीने में भारत में अपना डाटा केंद्र स्थापित करेगी। कंपनी की तरफ से यह घोषणा तब आई है जब ओराकल से सीईओ साफ्रा कात्ज अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं।
ओराकल ने अपने बयान में कहा है कि यह सरकार सहित अपने दूसरे कारोबारी भागीदारों के प्रस्तावों का अध्ययन कर रही है। इस आधार पर भारत आधारित क्लाउड सेवा की क्षमता का निर्धारण किया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि कंपनी अपने ग्राहकों को प्रतियोगी कीमत पर सुरक्षित सेवा प्रदान करेगी।