फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHIM ऐप से पेमेंट करने पर मिलेगा 200 रुपये तक का कैशबैक, करना होगा यह काम

Fri, 13 Apr 2018 04:47 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीम एप
विज्ञापन
BHIM ऐप का प्रयोग करने वालों के लिए खुशखबरी। शनिवार 14 अप्रैल से इस ऐप के जरिए पेमेंट करने वाले सभी यूजर्स को कैशबैक और इंसेंटिव का लाभ भी मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 900 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन


फोन पे, तेज, पेटीएम पर मिलता है कैशबैक
अभी मोबाइल वॉलेट जैसे कि फोनपे, तेज, पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले यूजर को प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर कैशबैक मिलता है। यह राशि 25 रुपये से शुरू होकर के 300 रुपये तक की होती है। कैशबैक के चलते इन सभी कंपनियों के ऐप का ज्यादा से ज्यादा लोग प्रयोग करते हैं। भीम ऐप का प्रयोग करने पर इस तरह का कोई फायदा लोगों को नहीं होता था। 

2016 में शुरू हुआ था भीम ऐप
दिसंबर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भीम ऐप की शुरुआत की थी। शुरू में भीप ऐप का प्रयोग ज्यादातर लोगों ने किया था और अगस्त 2017 में इसका शेयर 40.5 फीसदी हो गया था। लेकिन फरवरी 2018 में यह गिरकर मात्र 5.75 फीसदी रह गया। 
विज्ञापन


व्यापारियों के लिए बढ़ गया इंसेंटिव
केंद्र सरकार ने व्यापारियों के लिए 10 हजार तक के ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले इंसेंटिव को बढ़ाकर के 0.50 फीसदी कर दिया है। पहले यह 0.25  फीसदी था। वहीं पहली बार भीम ऐप का प्रयोग करने वालों को 100 रुपये का ट्रांजेक्शन करने पर 51 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके बाद 20 यूनिक ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसके बाद 26-50 ट्रांजेक्शन पर 100 रुपये और 51-100 ट्रांजेक्शन करने पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें