फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जल्द लांच करेगा अपनी ई-कामर्स वेबसाइट, इस चीनी कंपनी का अपनाया मॉडल

Sat, 16 Jun 2018 10:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलिकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स सेक्टर में प्रवेश करने जा रहे हैं। रिटेल सेक्टर में प्रवेश करने के बाद देश में कार्यरत ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे की अमेजन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कंपनी लांच करेगी नई वेबसाइट, ऐप
इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  
 
इन ई-कॉमर्स कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीबाबा के मॉडल पर होगा काम

reliance
रिलायंस चीनी कंपनी अलीबाबा के मॉडल के तहत धमाका करने की सोच रहा है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। इसके लिए शहरों व गांवों में मौजूद छोटे दुकानदारों को भी भागीदार बनाया जाएगा। रिलायंस जियो के रिटेलर्स को भी अपने इसमें हिस्सेदारी देगी। 

तीन साल में बनेगा सिरमौर
कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस इस नई कंपनी के लांच होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी
रिलायंस का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें