जनरल टिकट के अलावा यात्री प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक सीजन टिकट भी मोबाइल ऐप के जरिए खरीद सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को अपने फोन में यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके एक बार रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करना होगा।
एक बार में चार टिकट की बुकिंग
इस टिकट पर भी यात्रियों को पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम चार लोगों की टिकट को बुक करा सकेंगे। किस स्टेशन से चलना और किस स्टेशन पर उतरना है, इससे जुड़ा जीपीएस संदेश टिकट बुकिंग के बाद आएगा। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि से कर सकेंगे। .
रेलवे को 45 लाख की कमाई
टिकट बिक्री की एवज में रेलवे को प्रतिदन 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।.फिलहाल साढ़े चार लाख यात्री प्रतिदिन ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग करा रहे हैं। पूरे देश में सेवा के शुरू होने के बाद रेलवे को अपनी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।