फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm दे रहा है 70 रुपये तक का कैशबैक, रिपब्लिक डे पर निकाला सेल ऑफर

Wed, 24 Jan 2018 11:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
paytm
विज्ञापन

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर लेकर के आई है। इसके साथ ही अपने मॉल पर सामान खरीदने पर लोगों को 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही कंपनी ने किसी भी तरह से मिले कैशबैक मनी को बैंक में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


ऐसे मिलेगा 70 रुपये का कैशबैक
पेटीएम ने अपने यूजर्स से कहा है कि 70 रुपये का कैशबैक ऐसे लोगों को देगा, जो कि कम से कम सात ऐसे ट्रांजेक्शन करेंगे, जो कि क्यूआर कोड के जरिए किए जाएंगे। कैशबैक पाने के लिए यूजर्स को फिर इसकी जानकारी कंपनी को देनी होगी, जिसके बाद उनको कैशबैक मिलेगा। 

रिपब्लिक डे पर मिल रहा है 80 फीसदी तक डिस्काउंट
कंपनी ने अपने पेटीएम मॉल पर रिपब्लिक डे सेल ऑफर निकाला हुआ है, जिसके तहत प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर  80 फीसदी तक का डिस्काउंट और इतना ही कैशबैक ऑफर मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कर पाएंगे, कैशबैक मनी को ट्रांसफर 

पेटीएम यूजर्स को यह खबर निराश कर सकती है। पेटीएम ने अपनी कैशबैक पॉलिसी में हाल ही में बदलाव किया है। अब पेटीएम पर यूजर्स अपनी कैशबैक मनी को किसी भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। 

साथ ही, अब कैशबैक मनी को किसी अन्य यूजर्स को भी ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रोडक्ट की खरीद पर मिले कैशबैक को अब यूजर 'Paytm Cash' टैब में देख पाएंगे। 

माना जा रहा है कि कैशबैक पॉलिसी में बदलाव, ऐप पर खरीदारी बढ़ाने के लिए किया गया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को कैशबैक मनी का इस्तेमाल पेटीएम में खरीदारी के लिए ही करना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें