पेटीएम यूजर्स को यह खबर निराश कर सकती है। पेटीएम ने अपनी कैशबैक पॉलिसी में हाल ही में बदलाव किया है। अब पेटीएम पर यूजर्स अपनी कैशबैक मनी को किसी भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
साथ ही, अब कैशबैक मनी को किसी अन्य यूजर्स को भी ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रोडक्ट की खरीद पर मिले कैशबैक को अब यूजर 'Paytm Cash' टैब में देख पाएंगे।
माना जा रहा है कि कैशबैक पॉलिसी में बदलाव, ऐप पर खरीदारी बढ़ाने के लिए किया गया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को कैशबैक मनी का इस्तेमाल पेटीएम में खरीदारी के लिए ही करना पड़ेगा।