मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने मोबाइल ऐप पर चैट सर्विस की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है, जिसके जरिए कस्टमर अब मैसेज के जरिए भी अपने दोस्तों के साथ ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। कंपनी ने अपनी इस सर्विस को इनबॉक्स का नाम दिया है। व्हॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। व्हॉट्सऐप भी भारत में अपनी यूपीआई सर्विस को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है।
व्हॉट्सऐप के इस फीचर को भी किया शामिल
पेटीएम ने दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग सर्विस व्हॉट्सऐप की तर्ज पर लाइव लोकेशन फीचर शुरू किया है। यूं तो आप व्हॉट्सऐप पर पहले भी अपनी वर्तमान लोकेशन भेज सकते थे, लेकिन वह लाइव अपडेट नहीं होती थी। अब नए फीचर्स के जरिए आप किसी को भी अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं, जो लगातार आपकी लोकेशन के बारे में दोस्त को बताता रहेगा।
Introducing #PaytmInbox, that lets users chat with each other, and send and request money within the app. https://t.co/QL5KADosQK pic.twitter.com/tMPkBcA5iW
— Paytm (@Paytm) November 3, 2017
हालांकि ऐसा नहीं है कि एक बार शेयर करने पर यह हमेशा आपकी लोकेशन बताता रहेगा। यह फीचर थोड़ी देर ही काम करेगा, जिसके बाद अगर आप फिर से लाइव लोकेशन बताना चाहते हैं तो आपको फिर से शेयर करनी होगी। व्हॉट्सऐप के मुताबिक, आप किसी को भी चैट या ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं।