मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने सोमवार देर शाम को अपने ऐप पर पेमेंट बैंक को लाइव कर दिया है। इसको फिलहाल ऐप के बीटा वर्जन पर लांच किया गया है। जो यूजर्स पेटीएम के पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करेंगे, उनको 4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इसमें न्यूनतम पैसा रखने की कोई जरूरत नहीं है, यानि की 0 बैलेंस पर भी आप अपने खाते को मैनेज कर सकते हैं।
पढ़ें- जानिए किस पेमेंट बैंक में रखेंगे पैसा तो मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
इस पेमेंट बैंक के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा डेविट कार्ड सब्सक्रिप्शन फीस के तौर पर आपको महज 100 रुपये सालाना देने पड़ेंगे।
इस पेमेंट पैंमेंट बैंक के जरिए आप मेट्रो सिटीज में 3 जबकि नॉन-मेट्रो सिटीज में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए आपको 20 रूपये का भुगतान हर कैश विड्रॉल के लिए करना होगा।