फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन संभवः पैड वुमन तन्वी जौहरी को मिला महिला उद्यमी का अवार्ड, फोर्ब्स सूची में आ चुका है नाम

Wed, 15 Jan 2020 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तन्वी जौहरी, कारमेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पैड वुमेन के नाम से मश्हूर तन्वी जौहरी को अमेजन संभव में साल की सबसे श्रेष्ठ महिला उद्यमी के खिताब से नवाजा गया। यह सम्मान तन्वी को खुद अमेजन.कॉम के सीईओ जैफ बेजोस ने दिया। तन्वी इससे पहले फोर्ब्स सूची में शामिल हो चुकी है। 

विज्ञापन


यूपी के मथुरा में पैदा हुई 27 साल की तन्वी फिलहाल महिलाओं के लिए जैविक तरीके से सैनेटरी पैड बनाने वाली कंपनी कारमेसी की सीईओ और को-फाउंडर हैं। वर्ष 2017 में तन्वी सुरक्षित, पर्यावरण-हितैषी, स्थायी और पूरी तरह से प्राकृतिक सैनिटरी नैपकिन का आइडिया लाईं और इस प्रकार महिलाओं के स्वच्छता उत्पादों के एक ब्रांड का जन्म हुआ।

दिल्ली के हिंदु कॉलेज से रसायन शास्त्र में ऑनर्स करने के बाद तन्वी ने 2015 से 2016 के बीच ट्रेवल पोर्टल और फिर एक हाइपल लोकल मार्केट प्लेस के साथ काम किया। सैनेटरी पैड से होने वाले रेशेज की समस्या को देखते हुए उन्होंने बांस और कॉर्न स्टार्च से जैविक सेनेटरी पैड बनाया। हालांकि यह सैनेटरी पैड बाजार में मिलने वाले पैड से करीब 2.5 गुना महंगा है, लेकिन अब इसकी ऑनलाइन मांग काफी बढ़ गई है। तन्वी ने कहा कि मेरी कंपनी की 40 फीसदी बिक्री केवल टियर टू शहरों से होती है। फिलहाल कंपनी के 70 हजार से अधिक ग्राहक हैं।  

अमेजन पर 200 गुना बढ़ गई बिक्री

मुख्य रूप से इस उत्पाद श्रेणी की बिक्री ऑफलाइन बाजार के माध्यम से होती है, इसलिए अपनी ऑनलाइन पहुंच बढ़ाना और सही ग्राहकों तक पहुंचना तन्वी के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इन बाधाओं से निपटने के लिए तन्वी ने वर्ष 2017 के मध्य में अमेजन सहेली के साथ एनरोल किया और उनके लिए अवसरों के नए द्वार खुल गए। उन्हें अमेजन इंडिया पर अपने उत्पाद की वास्तविक क्षमता की जानकारी मिली। अब इस उत्पाद की बिक्री 200 गुना बढ़ गई है। 

अमेजन का कहा शुक्रिया

कारमेसी की संस्थापक तन्वी जोहरी ने कहा कि कारमेसी की बिक्री के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यह था कि अधिकांश सैनिटरी नैपकिन ऑफलाइन बेचे जाते थे। अमेजन सहेली कार्यक्रम के साथ रजिस्टर होने और सहेली टीम की जानकारियों का उपयोग करने के बाद मुझे बड़े बाजार तक पहुंच मिली और बिक्री बढ़ती गई। अमेजन इंडिया ने मेरे उत्पाद दुनिया को दिखाने की जिम्मेदारी ली, इसलिए मेरे पास अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ज्यादा समय है और निश्चित मासिक बिक्री से मैं अपने व्यवसाय की बेहतर योजना बना सकती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


तन्वी की कंपनी के अलावा वाहदम टीज को ग्लोबल एसएमबी और प्लेशीफू को डिजिटल एसएमबी ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें