फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला ने फूड पांडा से 1540 लोगों को किया बाहर, बताई यह वजह

Wed, 22 May 2019 07:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ola
विज्ञापन

ऐप बेस्ड कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने अपने फूड डिलिवरी ऐप फूड पांडा से 1540 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ओला ने कहा कि इस व्यापार में उसको लगातार घाटा हो रहा है, जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


ओला और फूड पांडा को चलाने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि वो फूड पांडा को चलाने के लिए अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों की तरह पैसा खर्च नहीं कर सकती है। 

बाजार में इन कंपनियों का कब्जा

फूड डिलिवरी बाजार में स्वीगी, जोमाटो और उबर ईट्स जैसी कंपनियों की प्रमुख हिस्सेदारी है। यह कंपनियां अपना विज्ञापन के जरिए प्रचार भी काफी करती हैं। ओला ने कहा है कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वो फूड पांडा के प्रचार में खर्च कर सके। 

इन लोगों की गई नौकरी

कंपनी ने मिड लेवल में कार्यरत 40 और 1500 डिलिवरी एग्जिक्यूटिव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ऐप से कई रेस्टोरेंट को भी हटा दिया है। 

दिसंबर 2017 में खरीदी थी फूडपांडा

ओला ने दिसंबर 2017 में फूडपांडा को 200 करोड़ रुपये में बर्लिन की हीरो कंपनी से खरीदा था। खरीदने के बाद ओला ने 1300 करोड़ रुपये का निवेश भी किया था। ओला ने अपनी ग्राउंड टीम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभी तक कंपनी के पास रोजाना केवल पांच हजार ऑर्डर डिलिवरी के लिए आते हैं। जबकि स्वीगी, जोमाटो के पास प्रतिदिन दो लाख ऑर्डर आते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें