फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, जल्द लॉन्च करेगा अपना पेमेंट गेटवे ipay

Sat, 31 Mar 2018 12:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) जल्द ही अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने जा रहा है। इससे कंपनी की आगे चलकर थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे पर निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इससे टिकट बुक कराना भी सस्ता हो जाएगा। 

विज्ञापन


हर महीने 12 लाख टिकट बेचती है कंपनी
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हर महीने करीब 12 लाख टिकटों की बुकिंग होती है। इन टिकट के लिए भुगतान थर्ड पार्टी यानी की बैंक, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और डेबिट-क्रेडिट कार्ड पेमेंट गेटवे की मदद से किया जाता है। 

ipay के नाम से शुरू होगा गेटवे
आईआरसीटीसी ने अपने इस पेमेंट गेटवे को आईपे का नाम दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी 4 से 8 हफ्तों के बीच इसे अपनी वेबसाइट और ऐप पर शुरू कर देगी। पहले इसका पायलेट टेस्ट होगा। टेस्टिंग के बाद चरणबद्ध तरीके से इसको पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान अन्य थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कराना होगा सस्ता 

आईआरसीटीसी के इस कदम से रेल यात्रियों के लिए टिकट बुक कराना सस्ता हो जाएगा।  ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक और मोबाइल वॉलेट कंपनियां जो ट्रांजेक्शन फीस वसूलते हैं, वो लगना बंद हो जाएगी। इससे टिकट खरीदते वक्त अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा। 

इस स्टार्टअप के साथ किया करार
कंपनी ने अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने के लिए दिल्ली और बंगलूरू में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी MMAD कम्यूनिकेशन के साथ करार किया है। यह कंपनी ही आईआरसीटीसी को इसके लिए टेक्नोलॉजी और बैकएंड सपोर्ट देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें