आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रतिदिन करीब 5.73 लाख टिकट बुक होते हैं। यह टिकट रेलवे के अलावा फ्लाइट और बस सेवा भी शामिल हैं। इस साइट पर करीब 3 करोड़ यूजर रजिस्टर्ड हैं। आईआरसीटीसी ने हाल में अपनी वेबसाइट पर ढेरों बदलाव किए हैं।
लांच की थी नई वेबसाइट
आईआरसीटीसी ने हाल ही में नई वेबसाइट भी लांच की थी। नई वेबसाइट यूजर फ्रेंडली तो है ही साथ ही उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार वेबसाइट का फोंट साइज घटा या बढ़ा भी सकते हैं। इस वेबसाइट की दूसरी खासियत यह है कि सीट की उपलब्धता की जानकारी भी दी जा रही है। वेटिंग टिकट के कंफर्म होने का कितना प्रतिशत संभावना है इसकी भी जानकारी दी जा रही है। 2014 के बाद 2018 में इसके डिजाइन में फेरबदल किया गया है।
17 बैंकों के साथ किया पेमेंट का टाईअप
नये वेबसाइट में 17 बैंकों के जरिए टिकट का पेमेंट किया जा सकेगा। टिकट बुकिंग के लिए हर एक यात्री की जानकारी आसानी से भरा जा सकेगा। पिछले टिकट बुकिंग की जानकारी एक जगह ही मिलने की सुविधा भी दी गई है। टूर पैकेज, होटल बुकिंग, टैक्सी बुकिंग समेत कई सुविधा भी दी गई है। इस वेबसाइट पर कई जानकारी बिना लॉगिंग के भी मिल रही है।