फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC ने लांच किया अपने पेमेंट सिस्टम, यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

Thu, 28 Feb 2019 06:07 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेलवे और इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपना खुद का पेमेंट सिस्टम आईपे लांच कर दिया है। इस सिस्टम के शुरू होने से यात्रियों को भुगतान के वक्त आने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने कहा है कि इस सुविधा के शुरू होने से ऑनलाइन डिजिटल भुगतान और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस करने में वेबसाइट के जरिए यात्रियों को आसानी होगी। 

नहीं पड़ेगी थर्ड पार्टी की जरूरत

आईआरसीटीसी ने कहा है कि आईपे के शुरू हो जाने से यात्रियों को भुगतान के लिए किसी भी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईपे पर यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और अंतरराष्ट्रीय कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। थोड़े दिनों में कंपनी अपने प्रीपेड कार्ड कम वॉलेट और ऑटो डेबिट की सुविधा भी जल्द मिलेगी। 

नई व्यवस्था के शुरू होने से आईआरसीटीसी का भुगतान सिस्टम पर पूरा नियंत्रण हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने बैंकों, कार्ड नेटवर्क और दूसरे सहयोगियों के साथ सीधा करार किया है। नई व्यवस्था के लागू होने से यात्रियों को भुगतान के वक्त होने वाली तमाम तरह की दिक्कतों से भी मुक्ति मिलेगी। अब ऐरर दिखने पर आईआरसीटीसी सीधे बैंकों से संपर्क कर सकेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें