भारत एक ओर जहां तेजी से डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है, वहीं घरेलू कंपनियां इसके लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। फोर्सप्वाइंट के एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, डिजिटलीकरण के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर अटैक है। इससे निपटने के लिए कंपनियों को पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
वैश्विक रोजगार वेबसाइट इनडीड के अध्ययन के मुताबिक, भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी करने के लिहाज से सैप सबसे अच्छी कंपनी मानी जा रही है। एडोब दूसरे, वीएमवेयर तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट चौथे स्थान पर है। भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) को इस सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया है। पिछले साल यह 10वें पायदान पर थी।
ई-कॉमर्स कंपनियां मिंत्रा, पेटीएम, फ्लिपकार्ट और आईटी कंपनी टीसीएस एवं एमफैसिस उन भारतीय कंपनियों में शामिल हैं, जिन्हें इस सूची में रखा गया है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष-15 कार्यस्थलों में सिस्को, आईबीएम, एपल, एमडॉक्स और जेनपैक्ट शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि भारत में नौकरी तलाशने वाले 97 फीसदी लोग नए अवसरों पर विचार करते समय नियोक्ता कंपनी की साख पर ध्यान देते हैं।