हालांकि इस एक साल में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से क्रेडिट-डेबिट कार्ड को स्वाइप कराने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी गई। जहां पिछले साल केवल 414 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे, वहीं इनकी वैल्यू में 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
मोबाइल वॉलेट, एनईएफटी में भी दिखी बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल वॉलेट और नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) में बढ़ोतरी देखी गई। मोबाइल वॉलेट से होने वाले ट्रांजेक्शन में 22.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 320 मिलियन हो गया। इसके द्वारा कुल 14334 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ। वहीं एनईएफटी में 169 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 169 मिलियन थी।