फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल दे रहा है आपको 9 हजार रुपये कमाने का मौका, करना होगा केवल यह काम

Wed, 14 Nov 2018 03:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल के जरिए आप आसानी से 9 हजार रुपये कमा सकते हैं। विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी भारतीय नागरिकों को इस वित्त वर्ष में कमाई करने का मौका दे रही है। इसके लिए आपको केवल गूगल डुओ ऐप का लिंक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजना होगा। प्रत्येक डाउनलोड पर गूगल आपको कैश रिवार्ड भी देगा। 
विज्ञापन


दोस्त भी कर सकेंगे कमाई

अगर आपके दोस्त गूगल डुओ के लिंक को डाउनलोड करते हैं तो फिर उनको भी इसके लिए रिवार्ड मिलेगा। ऐसा करने पर आपके दोस्त भी आसानी से कमाई कर सकेंगे। अगर आपके दोस्त भी अपने रिश्तेदारों को लिंक शेयर करते हैं तो फिर उनको भी पैसा मिलेगा। 

नहीं किया हो गूगल डुओ का पहले इस्तेमाल

हालांकि कैश रिवार्ड तभी आपको मिलेगा, जब पहले से आपके दोस्त या फिर रिश्तेदार ने पहले से इस ऐप को इस्तेमाल किया है, तो फिर उन्हें रिवार्ड नहीं मिलेगा। नए नंबर पर ऐप को डाउनलोड करने पर ही रिवार्ड मिलेगा। 
विज्ञापन


खाते में ट्रांसफर होगा पैसा

जितना भी रिवार्ड आपको मिलेगा वो गूगल पे के जरिए सीथे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। गूगल इस पैसे को किसी भी वॉलेट में ट्रांसफर नहीं करेगा। इस पैसे का इस्तेमाल आप आसानी से अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी हासिल करने की खातिर आप गूगल सपोर्ट के पेज पर पहुंच सकते हैं या फिर सीधे इस लिंक पर https://duo.google.com/inviterewards/terms/#!#india क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें