त्यौहारों का मौसम आते ही हर जगह दुकानें सजने लगती हैं, लेकिन इस बार न सिर्फ बाजारों की दुकानें सजी हैं, बल्कि इंटरनेट पर एक बड़ा बाजार लग गया है।
सोमवार से ही फेस्टिव सीजन की धमाकेदार ऑनलाइन सेल शुरू हो चुकी है। लोगों की तरफ से इस ऑनलाइन सेल को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रही है।
सोमवार से ही स्नैपडील की ऑनलाइन सेल शुरू हो चुकी है, जिससे कंपनी ने एक ही दिन में करीब 650 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं दूसरी ओर मंगलवार यानी आज से फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी ऑनलाइन सेल शुरू हो गई है। ये सेल 17 तारीख तक चलेगी।