कंपनी का कहना है उसके इस ऑफर का लाभ 30 साल से कम उम्र वाले ग्राहक लेंगे जो कि फैशन के प्रति जागरूक रहते हैं और उन पर जिम्मेदारियां भी कम होती हैं। इससे ऐसे ग्राहक ज्यादा खरीददारी कर सकेंगे। अभी 10 फीसदी लोग इंटरनेट पर खरीददारी करते हैं।
70 बिलियन डॉलर से ज्यादा की है इंडस्ट्री
अभी भारत में फैशन मार्केट 70 बिलियन डॉलर का है, जिसमें 30 बिलियन डॉलर का अनुमान केवल ऑनलाइन से होने का है। लेकिन फिर भी लोग ज्यादातर स्टोर पर जाकर के कपड़े खरीदते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन साल में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग तीन गुना बढ़ गया है।