फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 रुपये की EMI पर खरीद सकेंगे ब्रांडेड कपड़े, इस ई-कॉमर्स कंपनी ने निकाला ऑफर

Thu, 15 Mar 2018 11:14 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आप 51 रुपये की मासिक ईएमआई पर ब्रांडेड कपड़े खरीद सकेंगे। हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करेंगे। ऑनलाइन फैशन रिटेलर कंपनी मिंत्रा ने फिलहाल देश भर में अपने इस ऑफर को शुरू किया है। मिंत्रा ई-कॉमर्स सेक्टर में देश के पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो कि इतनी कम कीमत पर ब्रांडेड कपड़े खरीदने का मौका लोगों को दे रही है। 

विज्ञापन


1300 रुपये से कम कीमत के कपड़ों पर मिलेगा ऑफर
कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर उन ब्रांडेड कपड़ों पर मिलेगा जिनकी कीमत 1300 रुपये या फिर उससे कम होगी। कंपनी ने इसके लिए विभिन्न बैंकों से भी टाईअप किया है, जिनके क्रेडिट कार्ड पर यह ऑफर मिलेगा। हालांकि इस पर ग्राहकों को 13 से 15 फीसदी अलग से इंटरेस्ट देना होगा। 

इन बैंकों से किया टाईअप
मिंत्रा ने जिन बैंकों से इस ऑफर के लिए टाईअप किया है उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिटी बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, अमेक्स, एचएसबीसी और अन्य बैंक शामिल हैं। ग्राहक तीन से लेकर के 24 महीने की ईएमआई पर खरीददारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन ग्राहकों पर है टारगेट

कंपनी का कहना है उसके इस ऑफर का लाभ 30 साल से कम उम्र वाले ग्राहक लेंगे जो कि फैशन के प्रति जागरूक रहते हैं और उन पर जिम्मेदारियां भी कम होती हैं। इससे ऐसे ग्राहक ज्यादा खरीददारी कर सकेंगे। अभी 10 फीसदी लोग इंटरनेट पर खरीददारी करते हैं। 

70 बिलियन डॉलर से ज्यादा की है इंडस्ट्री
अभी भारत में फैशन मार्केट 70 बिलियन डॉलर का है, जिसमें 30 बिलियन डॉलर का अनुमान केवल ऑनलाइन से होने का है। लेकिन फिर भी लोग ज्यादातर स्टोर पर जाकर के कपड़े खरीदते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन साल में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग तीन गुना बढ़ गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें