फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने सबसे पहले भारत में लॉन्च किए तीन फीचर वायस पोस्ट

Thu, 17 May 2018 04:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ने तीन नए फीचर वायस पोस्ट, स्टोरी सेव और स्टोरी आर्काइव लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इन्हें सबसे पहले भारत में लांच किया गया है। भारतीय लोगों के मोबाइल में कम डाटा स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


स्टोरी सेव फीचर में यह हैं खूबियां
स्टोरी सेव फीचर की मदद से यूजर स्टोरी और वीडियो को फेसबुक में सेव कर उसे बाद में देख सकते हैं। इन वीडियो को देखने के लिए फेसबुक लॉग इन करना होगा। इसके अलावा फेसबुक पर बाद में फोटो शेयर करने के लिए भी तस्वीरों को सेव करना संभव होगा। यानी फोटो खींचने के बाद तुरंत उसे शेयर करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि फेसबुक में ही उन्हें सेव कर बाद में शेयर कर सकेंगे। 

पुरानी स्टोरी का तैयार होगा अर्काइव 
स्टोरी आर्काइव के तहत फेसबुक पुरानी स्टोरी का एक अर्काइव तैयार करेगा। यह फीचर निजी होगा और यूजर इसे बंद भी कर सकेंगे। वायस फीचर में यूजर 20 सेकेंड की वायस रिकार्डिंग डाल सकेंगे। वायस पोस्ट में बैकग्राउंड तस्वीर और टेक्स्ट भी जोड़ना संभव होगा। 
विज्ञापन


एंड्रायड यूजर को मिलेगा लाभ
सेव फोटो और वीडियो फीचर अभी सिर्फ एंड्रायड यूजर के लिए है। वहीं वायस पोस्ट फेसबुक लाइट यूजर के लिए है। बाद में यह एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें