फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के 40 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर हुए लीक, तीन देश सबसे ज्यादा हुए प्रभावित

Thu, 05 Sep 2019 03:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स के फोन नंबर का डाटा लीक हो गया है। अमेरिकी मीडिया में जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन देशों के यूजर्स पर इसका असर पड़ा है। 

यह डाटा भी हुआ लीक

फोन नंबर के अलावा यूजर्स का जेंडर, लोकेशन भी लीक हो गया है। न्यूज वेबसाइट टेक क्रच के अनुसार अमेरिका, वियतनाम और ब्रिटेन में रहने वाले लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में 13.3 करोड़ यूजर्स, वियतनाम में 5 करोड़ और ब्रिटेन में 1.8 करोड़ लोगों का डाटा लीक हो गया है।  

इसलिए हुआ डाटा लीक

वेबसाइट के अनुसार फेसबुक का सर्वर पासवर्ड से सुरक्षित नहीं था, जिसकी वजह से कोई भी डाटाबेस का एक्सेस ले सकता था। यह बुधवार तक ऐसा ही था। फेसबुक ने भी इस रिपोर्ट के कुछ हिस्सों पर सहमति जताई है। हालांकि उसने कहा है कि जिन यूजर्स का डाटा लीक हुआ है वो 41.9 करोड़ के केवल आधे है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी से बात करते हुए फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि डाटासेट को नीचे ले लिया गया है और इसका कोई प्रमाण नहीं है कि डाटा लीक हो चुका है। 

पिछले साल से कड़ी निगरानी

अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों गूगल, फेसबुक और एप्पल पर संघीय व्यापार आयोग और जांच एजेंसियां पिछले एक साल से इन पर कड़ी नजर रखी हुई हैं। मंगलवार को ही गूगल पर 12.24 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। वहीं कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले में फेसबुक की संलिप्ता सामने आने के बाद से एजेंसियां किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहती हैं। फोन नंबर लीक होने से ऐसे यूजर्स पर स्पैम कॉलिंग, सिम स्वैपिंग, बैंक अकाउंट हैकिंग जैसी घटनाएं हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें