ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर लगी रोक
इतना ही नहीं, फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भी रोक लगा दी है। ऐसा कहना है आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक्स ब्रोकर्स लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का। उनका मानना है कि आने वाले समय में सोने के साथ साथ चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है। त्रिवेदी का कहना है कि जून तक एमसीएक्स पर चांदी का भाव बढ़कर 40,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है, जो अभी 37,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
सेंसेक्स ने मारी बाजी
16 अप्रैल 2018 से 15 अप्रैल 2019 यानि पिछले एक साल में सोने ने 1.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी बेचने से लोगों को ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने पिछले एक वर्ष में 28.21 फीसदी का रिटर्न दिया है।