फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन ने की ग्रेट इंडियन सेल में ऑफर्स की बरसात

Fri, 20 Jan 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन ने एक बार फिर से डिस्काउंट की बरसात की है। इस सेल को ग्रेट इंडियन सेल का नाम दिया गया है। कंपनी की ये सेल 20 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


जो ग्राहक अमेजॉन ऐप से शॉपिंग करेंगे उन्हें एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं अगर अमेजॉन वेबसाइट से शोपिंग की जाएगी तो एसबीआई कार्ड से 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कंपनी अपने वॉलेट के साथ भी ऑफर दे रही है इससे शॉपिंग का पेमेंट करने वाले ग्राहकों 15 और 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

प्राइम यूजर्स के लिए खास इंतजाम

- फोटो : AMAZON
कंपनी ने प्राइम यूजर्स के लिए ये सेल 30 मिनट पहले ही शुरू कर दी है। अमेजॉन प्राइम यूजर्स के लिए रेडमी 3एस प्राइम की सेल भी खोली गई है। इस फोन की कीमत 8,998 रुपए है।

इसके साथ ही यूजर्स एप्पल आईफोन 5एस को 15,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन की वास्तविक कीमत 25,000 रुपए है। इसके अलावा ग्राहक कैमरा, फोन, टीवी पर डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

ज्वैलरी समेत किचन के सामान पर भी छूट दी जा रही है। इसके तहत अमेजॉन ने एक लकी ड्रॉ भी निकालना है जिसमें जीतने वाले को रेनॉ की क्विड कार भी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें