बिन्नी ने कहा आईआईटी दिल्ली में बिताया गया समय जीवन का सबसे यादगार पल है। दिल्ली स्थित आईआईटी में एक अलग तरह का हॉस्टल में माहौल है। आप अपने डिपार्टमेंट, कोर्स और बैचमेट से ज्यादा हॉस्टल के साथियों के साथ ज्यादा वफादार रहते हैं।
दूसरे हॉस्टल के साथियों से हमेशा प्रतिद्वंदता रहती थी। यह सब खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा दिखती थी। यहां पर जो दोस्त बने वो अभी भी जीवन से जुड़े हुए हैं। बंगलूरू में कई साल तक इन्हीं दोस्तों के पास फ्लिपकार्ट शुरू करने से पहले रहा था।
कस्टमर को खुद करते थे सामान की डिलीवरी
बिन्नी ने कहा कि वो और सचिन कई बार सामान की खुद ही डिलीवरी करते थे, ताकि कस्टमर का फीडबैक जान सकें। कई बार लोग उन्हें पहचाने नहीं थे, लेकिन कुछ थे जो पहचान कर सेल्फी व ऑटोग्रॉफ लेते थे। एक कस्टमर और उसके परिवार ने पहचान कर चाय और मिठाई का जो दौर शुरू किया, वो कही घंटों तक चला, क्योंकि ग्राहक हमेशा भगवान के समान होता है।