फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ एक दिन में मिल जाएगी डिलीवरी

Fri, 26 Apr 2019 11:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को मार्च तिमाही में 25200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 120 फीसदी ज्यादा है। अब अमेजन ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए एक बड़ा एलान किया है। अमेजन के प्राइम मेंबर्स को अब सिर्फ एक ही दिन में डिलीवरी मिल जाएगी। इससे पहले कंपनी ग्राहकों को दो दिन में डिलीवरी देती थी।

शेयर में दो फीसदी का इजाफा

अमेजन द्वारा डिलीवरी के इस एलान के बाद ही गुरुवार को कंपनी के शेयर में दो फीसदी का इजाफा हुआ। डिलीवरी के लिए दूसरी तिमाही में अमेजन ने 800 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। इससे अमेजन के प्रतिद्वंद्वियों की, खास तौर से वॉलमार्ट की मुश्किलें बढ़ेंगी। 

ग्राहकों को जल्द मिलेगी ये सुविधा

हालांकि अभी कंपनी की ओर से ये जानकारी नहीं दी गई है कि प्राइम मेंबर्स को ये खास सुविधा कब तक मिलेगी, लेकिन अमेजन के एक अधिकारी का कहना है कि वो बहुत जल्द इस सेवा का आरंभ करेंगे। फिलहाल कंपनी के 20 से 25 फीसदी प्रोडक्ट्स को दो घंटों के भीतर या उनके ऑर्डर वाले दिन ही उन्हें डिलीवर कर दिया जाता है। 

सेल्स ग्रोथ में आई कमी के बावजूद बढ़ा मुनाफा

जनवरी-मार्च तिमाही में अमेजन को 3.6 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। अमेजन की सेल्स ग्रोथ में आई कमी के बावजूद कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। ये वृद्धि क्लाउड और थर्ड पार्टी सेलर सर्विसेज के मुनाफे बढ़ने से आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें