ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। माना जा रहा है कि इसके लिए कंपनी आमिर खान को 15-20 करोड़ रुपए देगी।
स्नैपडील आमिर खान को अपने एक कैंपेन के जरिए ब्रांड अंबेसडर के तौर पर लॉन्च करेगी, जिसे टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि आमिर खान ब्रांड चुनने में काफी सोच-विचार करते हैं। इससे पहले आमिर कोका कोला, सैमसंग, गोदरेज, टाटा स्काई और टाइटन घड़ी के ब्रांड अंबेसडर रह चुके हैं।