कड़ाके की सर्दी में भी हरी सब्जियों के दाम रसोई के बजट पर भारी पड़ रहे हैं। सिकंदरा मंडी में सब्जियों की आवक कम होने के कारण फुटकर में इनके दामों में इजाफा हो गया है। वहीं अहमद नगर, नासिक और इंदौर व राजस्थान से प्याज की आवक बढ़ने के कारण प्याज के दाम मंडी में 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
प्याज नासिक, अहमदनगर, इंदौर व राजस्थान से आने लगी है। इससे बाजार में प्याज के दाम 40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों की फसलों को गलन भरी सर्दी से नुकसान पहुंचा है। इस कारण इनकी आवक कम बनी हुई है।
-सतेंद्रपाल सिंह, अध्यक्ष, सिकंदरा सब्जी मंडी
सर्दियों में हरी सब्जियों की उपलब्धता प्रचुरता में हुआ करती थी, लेकिन इस दफा सर्दी के कारण हरी सब्जियों की फसल भी अच्छी नहीं हुई है। बाहर से भी सब्जियां कम आ रही हैं। इसका असर मंडियों में सब्जी के दामों पर दिखाई दे रहा है।
-पवन कुमार, बल्केश्वर