फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कारोबार के लिए रिलायंस की राह पर ओएनजीसी, अलग कंपनी बनाने का फैसला

Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओएनजीसी - फोटो : SELF
विज्ञापन

सरकारी क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) गैस कारोबार के लिए एक अलग अनुषंगी कंपनी का गठन कर रही है। यह कंपनी उसकी (ओएनजीसी की) परियोजनाओं की गैस खरीद सकती है। इसका गठन रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई अलग गैस कंपनी की तर्ज पर होगा।

विज्ञापन


ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने नई कंपनी के गठन के प्रस्ताव को 13 फरवरी को मंजूरी दी। इसके शत प्रतिशत शेयर ओएनजीसी के पास होंगे। यह जानकारी कंपनी की तिमाही वित्तीय रपट में दी गई है। यह कंपनी गैस, एलएनजी, बायोगैस, मीथेन जैसे ईंधनों की खरीद, विपणन एवं व्यापार करेगी।

खुली नीलामी में गैस खरीद सकेगी
इस घटनाक्रम के जानने वाले लोगों ने कहा कि ओएनजीसी की यह अनुषंगी केजी बेसिन की उनकी केजी-डी5 जैसी परियोजनओं की गैस खरीदने के लिए भी बोली लगा सकती है। सरकार ने अक्टूबर 2020 के एक नीतिगत निर्णय के तहत गैस उत्पादकों से जुड़ी कंपनियों को उनसे खुली नीलामी के तहत गैस की खरीद की छूट दे दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सम्बद्ध कंपनी रिलायंस ओ2सी लि. ने इसी नीति के तहत पांच फरवरी को हुई नीलामी में गैस खरीदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें