ऑनलाइन फूड डिलिवरी सेवा स्विगी के सह संस्थापक राहुल जैमिनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह बोर्ड सदस्य बने रहेंगे और कंपनी के शेयर में उनकी हिस्सेदारी बनी रहेगी। जानकारी के मुताबिक वह पेस्टो टेक नामक स्टार्टअप से जुड़ेंगे।