आज फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को घरेलू बाजार में कारोबार सुस्त रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ के बाद 29,600 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9170 के करीब बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडैक्स में 0.5 फीसदी की तेजी देखी गई।
एफएमसीजी, बैंकिंग, रियल्टी और आईटी के शेयरों में बिकावली की वजह से बाजार पर कुछ हद तक दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 21,444 पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी और आईटी शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार सुबह गिरावट के साथ खुला। नए वित्तीय वर्ष में नई संभावनाएं तलाश रहे बाजार का रूख पुराने साले के अंतिम दिन कुछ खास न रहने का संकेत दे रहा था। कई चीजों के लिए आज आखिरी दिन था, ऐसे में मार्केट गिरावट के साथ ही खुला।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 14 अंको की गिरावट के बाद 29,633 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 15 अंको की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 9,158 अंक पर खुला था।
शेयर बाजार की गिरावट का असर रुपये पर भी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 64.84 के स्तर पर खुला है। गुरुवार को जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 29647 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 9173 पर बंद हुआ था।